लोक अदालत की सफलता में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम : जिला जज
Published by :Vikash Kumar
Published at :13 Nov 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष राज कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की.
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष राज कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की. जिला जज ने जिला विधि संघ एवं अधिवक्ता संघ के सभी पदधारी अधिवक्ताओं एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता व अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए आपसभी का सहयोग आवश्यक है. इस बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल उपस्थित थीं. जिला जज के प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में जिला विधि संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, सचिव जगनारायण सिंह व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह व सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी सहित कार्यकारिणी के अन्य पदधारी अधिवक्ता उपस्थित थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि स्वयं अधिवक्ता के साथ-साथ उनके साथ काम करने वाले अधिवक्ताओं का इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सक्रीय भागीदारी से अपेक्षा से अधिक परिणाम मिलने की संभावना प्रबल है. इसके लिए सभी का पूर्ण सहयोग मांगा गया. जिला जज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का यही उद्देश्य है कि न्याय सभी के पास सुलभ हो. जिसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार काफी तत्पर रहता है. इसमें सभी अधिवक्ताओं का सहयोग मिलता है और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन तथा इसकी सफलता सामूहिक प्रयास का प्रतिफल होता है. जिला जज ने निस्तारण होने वाले वादों के बारे में बताया. इस बैठक में दोनों अधिवक्ता संघ के पदधारियों ने विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए यथासंभव प्रयास किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




