ePaper

खाद विक्रेताओं पर रखें नजर, कालाबाजारी व मुनाफाखोरी पर कसें शिकंजा

Updated at : 21 Nov 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
खाद विक्रेताओं पर रखें नजर, कालाबाजारी व मुनाफाखोरी पर कसें शिकंजा

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की हुई बैठक औरंगाबाद शहर. समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि रबी मौसम 2025-26 के लिए औरंगाबाद जिले में 28392.46 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित है. अब तक गेहूं के लक्ष्य के विरुद्ध 5244.76 क्विंटल बीज 4648 किसानों के बीच वितरण किया गया है. वहीं चना का 3176.99 क्विंटल बीज 19271 किसानों, मसूर का 1422.65 क्विंटल बीज 10879 किसानों, मटर का 865.88 क्विंटल बीज 5150 किसानों, राई व सरसों का 63.51 क्विंटल बीज 1808 किसानों के बीच तथा तीसी का 4.39 क्विंटल बीज 57 किसानों के बीच वितरित किया जा चुका है. शेष बीज का वितरण तीव्र गति से किया जा रहा है. उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि रबी मौसम में किसानों को किसी प्रकार की उर्वरक समस्या नहीं होनी चाहिए तथा सभी उर्वरक विक्रेताओं की सतत मॉनीटरिंग करते हुए कालाबाजारी व मुनाफाखोरी पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित किया जाये. पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य व उद्यान सहित सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभागों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर वास्तविक एवं पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाये. अंत में डीएम ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि शीघ्र अतिशीघ्र सुनिश्चित की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन