औरंगाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल एसडीओ एवं अन्य

Aurangabad News : दाउदनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, परेड ग्राउंड में एसडीओ अमित राजन करेंगे झंडोत्तोलन। विभिन्न कार्यक्रमों का पूरा विवरण यहाँ देखें।

विज्ञापन

Aurangabad News : दाउदनगर अनुमंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अमित राजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य समारोह, झंडोत्तोलन, परेड, खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय भी निर्धारित किया गया.

मुख्य समारोह सुबह आठ बजे, तय हुआ झंडोत्तोलन का कार्यक्रम

बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह परेड ग्राउंड में सुबह 8:00 बजे आयोजित होगा, जहां एसडीओ अमित राजन राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. इसके बाद डायट तरार में सुबह 8:15 बजे, उपकारा में 8:20 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 8:40 बजे, विधिक संघ में 8:50 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 8:55 बजे, अनुमंडल कृषि कार्यालय में 9:05 बजे, अवर निबंधन कार्यालय में 9:10 बजे, रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय में 9:15 बजे, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 9:25 बजे, उत्पाद एवं मद्य निषेध कार्यालय में 9:30 बजे, बाल विकास परियोजना कार्यालय में 9:35 बजे, अग्निशमन कार्यालय में 9:45 बजे, अनुमंडलीय अस्पताल में 10:05 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में 10:20 बजे, दाउदनगर थाना में 10:25 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10:30 बजे, नगर परिषद कार्यालय में 10:35 बजे तथा टाउन हॉल में 10:40 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा.

10 से 12 अगस्त तक होगा परेड का पूर्वाभ्यास

बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह में बिहार पुलिस के जवानों के साथ स्काउट एंड गाइड की टुकड़ी परेड प्रस्तुत करेगी. परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का पूर्वाभ्यास 10 से 12 अगस्त तक कराया जाएगा. वहीं 13 अगस्त को एसडीओ एवं एसडीपीओ संयुक्त रूप से परेड की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे.

खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 से 14 अगस्त तक विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इनमें क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 800 मीटर दौड़, वॉलीबॉल और रंगोली प्रतियोगिता शामिल हैं. इसके अलावा विद्यालयों में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 15 अगस्त को अपराह्न 3:00 बजे डायट तरार मैदान में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

Also Read : किशनगंज में ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद के बीएसएफ जवान की मौत

साफ-सफाई पर विशेष जोर

एसडीओ अमित राजन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल मुख्यालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने नगर परिषद को पूरे अनुमंडल क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराने को कहा, ताकि राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया जा सके.

Also Read : औरंगाबाद में भारी बारिश से सदर अस्पताल की खुली पोल, वार्डों में घुसा पानी, मरीजों को हो रही परेशानी

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में डीसीएलआर प्रणव कुमार, जेल अधीक्षक अमित कुमार, बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ, थानाध्यक्ष विकास कुमार, बीपीआरओ ऋषु, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनमोल कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, जदयू नेता आशुतोष पटेल, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विकास कुमार को भावभीनी विदाई, कार्यों की हुई सराहना


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन