अंगूठी व नकद रुपये के लिए ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2024 10:34 PM
मृतका के पिता ने दामाद, समधी सहित अन्य पर लगाया हत्या का आरोप
नवीनगर. टंडवा थाना क्षेत्र के रामसागर बिगहा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या ससुराल वालों द्वारा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 30 मई की है. मृतका की पहचान चंदन पासवान की 25 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है. मृतका के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप दामाद, समधी सहित अन्य लोगों पर लगाया है. टंडवा थाना पुलिस को दिये फर्द बयान में मृतका के पिता व पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के विरधवर गांव निवासी अमरेश पासवान ने कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी चार वर्ष पहले रामसागर बिगहा निवासी नागेंद्र राम के पुत्र चंदन पासवान से की थी. दोनों का एक दो वर्ष का बच्चा भी है. पिछले दो वर्षों से दामाद द्वारा अंगूठी व एक लाख रुपये की मांग पुत्री से की जा रही थी. वह बार-बार अपने पिता को गरीब होने की बात कहती थी, लेकिन ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे. 30 मई की शाम चार बजे समधी नागेंद्र राम ने फोन पर सूचना दी कि सावित्री की तबीयत खराब है. सूचना पर अपनी पत्नी मीना देवी व अन्य परिजनों के साथ रामसागर पहुंचे, तो पुत्री के घर में कोई नहीं था और उसका शव आंगन में पड़ा हुआ था. शरीर पर चोट के निशान थे. पता किया तो जानकारी मिली कि पति चंदन कुमार पासवान, समधी नागेंद्र राम, देवर दीपक पासवान, सास शारदा देवी सहित पांच लोगों ने लाठी-डंडे व लोहे के रड से पीटकर सावित्री की हत्या की है. इधर, फर्द बयान होने के बाद टंडवा पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










