Bihar News: औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार जा रही छात्रा को रौंदा, मौके पर तोड़ा दम

बिहार में सड़क हादसा( सांकेतिक फोटो)
Bihar News: औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार जा रही छात्रा को रौंद दिया. छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. परिजनों में कोहराम मचा है.
Bihar News: औरंगाबाद में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गयी. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर यह हादसा बारुण थाना क्षेत्र के सनथुआ मोड़ के समीप हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. मृतक किशोरी की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के सनथुआ गांव निवासी रामेश्वर राम की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
सब्जी खरीदने जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा
परिजनों ने बताया कि खुशबू अपने घर से जोगिया बाजार सब्जी की खरीदारी करने पैदल गई थी. सब्जी खरीदकर वापस घर लौटने के दौरान सनथुआ मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक उसे रौंदती हुई निकल गई. घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर खुशबू की मौत हो गई. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बारुण थाना की पुलिस को दी.
ALSO READ: बिहार में कहीं भेड़िया तो कहीं सियार कर रहा हमला, लाठी-डंडा लेकर खुद पहरा दे रहे गांव के लोग
इंटर की छात्रा थी मृतक किशोरी
इधर सूचना पर परिजन व बारुण थाना की पुलिस पहुंची और किशोरी को जिंदा समझकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. बारुण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक किशोरी के परिजनों ने बताया कि खुशबू दो बहनों में छोटी थी. इंटरमीडिएट के प्रथम वर्ष की वह छात्रा थी. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










