ePaper

मिट्टी की जांच करा कर समय पर फसल लगाएं किसान : बीएओ

Updated at : 15 Dec 2025 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
मिट्टी की जांच करा कर समय पर फसल लगाएं किसान : बीएओ

रबी फसल की उत्पादकता बढ़ाने को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन

देव. प्रखंड कृषि कार्यालय के परिसर में सोमवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में रबी फसल की उत्पादकता बढ़ाने को लेकर रबी मौसम आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. उद्घाटन मौसम वैज्ञानिक डॉ आशुतोष कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार, बीटीएम नगमा परवीन, एटीएम विकास कुमार, आत्मा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार ने की. मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को रबी फसल से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोई भी फसल अपने खेतों में समय से लगाये किसान खेतों की मिट्टी को अवश्य जांच कराये. इससे उर्वरक शक्ति की जानकारी मिलती है. कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग व कृषि से संबद्ध विभागों के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गयी. रबी फसलों की उन्नत खेती, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था, कीट व रोग नियंत्रण सहित समसामयिक तकनीकी जानकारियां दी गयी. बीएओ अवधेश कुमार ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने तथा नयी तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी. गोष्ठी में किसानों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये. इसके अलावे बीटीएम नगमा परवीन ने किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन करने, उद्यानिक बागवानी के तहत ड्रैगन, अमरूध, केला लगाने, फॉर्मर रजिस्ट्री कराने, यंत्रीकरण योजना के तहत आवेदन करने की जानकारी दी. मौके पर कृषि समन्वयक अमरनाथ आजाद, आशुतोष अनिल सिंह, नंदकिशोर कुमार,नरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, अजीत कुमार, किसान सलाहकार मुकेश कुमार, दयानंद कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार शर्मा, अमरेंद्र कुमार, जयराम दास, शैलेंद्र कुमार मौर्य, अंजू कुमारी, लकी कुमारी, विद्यानंद पासवान, रामानंद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन