बिहार को बर्बाद कर रही रिटेलर और हॉलसेलर की दोस्ती: सुशील

???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
जनता के हितैषी साथ में चल रहे फाइव स्टार होटल लेकर, हुड़दंगियों का दल है महागठबंधन
जनता के हितैषी साथ में चल रहे फाइव स्टार होटल लेकर, हुड़दंगियों का दल है महागठबंधन औरंगाबाद कार्यालय. जनता को हितैषी बताने वाले वोटर अधिकार यात्रा में फाइव स्टार होटल लेकर चल रहे है. गरीब का हक मारने वाले गरीबों की उत्थान की बात कर रहे है. बिहार को रिटेलर और हॉलसेलर की दोस्ती बर्बाद करने पर तुली है. बिहार में वोट का राज होगा, चोर का नहीं. एक दोस्त नेशनल हेराल्ड केस में तो दूसरा लैंड फॉर जॉब केस में बेल पर है. पूरे देश को लूटने वाले बिहार की तरक्की की बात कर रहे है. एक ने देश को लूटा तो दूसरे ने बिहार को. जनता सब समझ चुकी है और उन्हें ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये बातें प्रेसवार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि महागठबंधन हुड़दंगियों का दल है. प्रधानमंत्री मोदी को गरीबों का हक मारने वाला बताते है. हक मारने वाला 80 करोड़ लोगों को हर महीने पांच किलो राशन दे रहा है. उन्होंने कहा कि पूरा लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है. औरंगाबाद में वोटर अधिकार यात्रा पूरी तरह फ्लॉप रही. जिस रमेश चौक पर पुतलादहन किया जाता है, नुक्कड़ सभाएं होती है वहां कांग्रेस सुप्रीमो ने सभा किया. इसी से समझा जा सकता है कि जनता के बीच उनकी स्थिति क्या है. महागठबंधन वाले सच का सामना नहीं कर सकते है. चुनाव आयोग का विरोध कर रहे है. असल विरोध तो प्रधानमंत्री मोदी का कर रहे है. नाम नहीं ले सकते, क्योंकि उन्हें करारा जवाब मिलेगा. जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने एसआइआर पर उन्हें आइना भी दिखा चुकी है. एसआइआर का विरोध जनता को बरगलाने वाला है. बिहार की छवि को बदनाम करने की साजिश है. सबसे अधिक अधिकारी बिहार देता है. यूपीएससी परीक्षा से सबसे अधिक बिहारी निकलते है और बिहारी को पढ़ा-लिखा नहीं कहा जाना शर्म की बात है. पूर्व सांसद ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का गलती से नाम हट गया तो उन्हें आपत्ति देने का अधिकार है और समय भी है. पहले सात कागजात मांगे जाते थे अब 11 कागजात दिखाने की अनुमति दी गयी है. पूर्व सांसद ने रमेश चौक पर आयोजित कार्यक्रम को दबंगई और रंगदारी से साथ कराया जाने वाला कार्यक्रम बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




