ePaper

महुआ शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 14 Oct 2025 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
महुआ शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

महुआ शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन

बारुण. शराब की बिक्री और सेवन पर अंकुश लगाने के लिए बारुण पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने एक महिला शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बारुण थाना क्षेत्र के रसलूपुर भुइयां टोले में छापेमारी की. इस दौरान करीब 12 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब जब्त की गयी. मौके से रूबी देवी को गिरफ्तार किया गया है, जो शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त थी. इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपित महिला के विरुद्ध अवैध शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन