ePaper

देव में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत

Updated at : 09 Aug 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
देव में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत

मृतक की पहचान नंदू प्रजापति के रूप में हुई है

विज्ञापन

औरंगाबाद/देव. देव प्रखंड के आनंदपुरा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवा किसान की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह की है. मृतक की पहचान नंदू प्रजापति के रूप में हुई है. जानकारी मिली कि नंदू घर से खेत में काम करने गया था. अचानक बारिश होने लगी जिस से बचने के लिए वह पास में रहे एक पेड़ के नीचे छिप गया, तभी तेज आवाज के साथ उसी जगह पर वज्रपात हो गयी और वह झुलस गया. आनन -फानन में परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव ले जाया गया. डॉक्टरों ने उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के तीन लड़की व एक लड़का है. पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी और शव परिजनों के हवाले कर दिया. इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है. गौरतलब है कि बारिश के इस मौसम में कहीं पानी में डूबने से लोगों की जान जा रही है, तो कहीं वज्रपात में. बहुत से लोग खेती करने के दौरान अपनी जान गंवा बैठे है. बिजली के करेंट से भी लोगों की मौत हो रही है. हर दिन या दूसरे दिन मौत हो रही है. पिछले 15 दिनों की बात की जाये, तो वज्रपात से अकेले एक दर्जन से अधिक लोगों की जान गयी है. पानी में डूबने से भी आधे दर्जन लोग काल के गाल में समा गये. बिजली करेंट से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन