औरंगाबाद पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, पंकज कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 6:36 PM

विज्ञापन

पंकज कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय.

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा औरंगाबाद का संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. चुनाव की खास बात यह रही कि अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित तमाम पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंकज कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया. प्रशांत कुमार और वंदन कुमार को उपाध्यक्ष,कृष्णमोहन पासवान को सचिव,प्रहलाद कुमार साह को कोषाध्यक्ष,ऋतुराज को संयुक्त मंत्री,कृष्ण कुमार पाठक को केंद्रीय सदस्य और मो सदाम खान को अंकेक्षक के तौर पर चुना गया. यानी कि सभी पदों पर सहमति के आधार पर चयन हुआ, जिससे पूरे चुनाव में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा. चुनाव परिणाम घोषित होते ही पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथियों ने बधाई दी और संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जतायी. निर्विरोध अध्यक्ष बने पंकज कुमार ने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे पुलिस परिवार की जीत है. उन्होंने कहा कि पुलिस मेंस एसोसिएशन का उद्देश्य कर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है. हम सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूती देंगे. ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को होने वाली परेशानियों, सुविधाओं और कल्याणकारी मुद्दों पर प्रशासन से संवाद कर समाधान कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि संगठन सभी कर्मियों के हित में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य करेगा. चुनाव के सफल आयोजन पर चुनाव पदाधिकारियों ने भी संतोष जताया और कहा कि निर्विरोध निर्वाचन से संगठन में एकता का संदेश गया है. ज्ञात हो कि 29 जनवरी को नामांकन की तिथि थी.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन