औरंगाबाद में बटाने नदी से लापता वृद्ध का शव बरामद, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

औरंगाबाद के पवई गांव के पास बटाने नदी से एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जम्होर निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है, जो कुछ दिनों से लापता थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
औरंगाबाद : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई गांव के समीप बटाने नदी से पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के जम्होर निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है.
जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पिछले कुछ दिनों से लापता थे. परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी और इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी.
रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई गांव के समीप बटाने नदी से एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के दौरान शव की पहचान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई.
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










