औरंगाबाद में मामूली विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव

Author Manikant pandey|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस  मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

घटना स्थल पर पुलिस मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News: बिहार के गोह थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक 70 वर्षीय वृद्ध की निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस प्रशासन सतर्क है. एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है.

विज्ञापन

Aurangabad News: गोह थाना क्षेत्र के घाटों गांव में रविवार को जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. विवाद के दौरान 70 वर्षीय वृद्ध किशोरी साव की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है, जबकि एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है.

घात लगाकर हमला करने का आरोप

मृतक के परिजनों ने बताया कि किशोरी साव रविवार सुबह गांव से पश्चिम स्थित बधार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों को देखकर वह वापस लौटने लगे. आरोप है कि सीताराम साव अपने अन्य साथियों के साथ बाइक से उनका पीछा करते हुए पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में किशोरी साव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

गांव में पुलिस बल तैनात, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही गोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. हत्या की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए, जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई. एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए.

चार लोगों पर प्राथमिकी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

गोह थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्राथमिकी में सीताराम साव सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक किशोरी साव अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


विज्ञापन
Manikant Pandey

लेखक के बारे में

By Manikant Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन