औरंगाबाद में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बड़ा संगठनात्मक फैसला, अशोक मेहता बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुलदस्ता देते नौ निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अन्य

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संगठन विस्तार के तहत अशोक मेहता को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

ओबरा. राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए औरंगाबाद जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मेहता को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. मनोनयन के बाद अशोक मेहता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश तथा सासाराम की विधायक स्नेह लता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन के विस्तार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा पूरे बिहार में और अधिक मजबूत होगी.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील

अशोक मेहता ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटने की अपील की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा सभी जाति और समुदाय के लोगों को सम्मान देकर उन्हें साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. मजबूत संगठन के बल पर पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रभावशाली भूमिका निभाएगी.

कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में रंजीत कुमार, गुड्डू कुशवाहा, निरंजन चंद्रवंशी, दुर्गा कुमार, पप्पू पांडेय, मो. शमशेर, जितेंद्र कुमार, कमला प्रसाद, बलिराम मेहता, ओम प्रकाश, पप्पू मेहता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने अशोक मेहता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन