प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई व पंचायत सरकार भवन का डीएम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई  व  पंचायत सरकार भवन का डीएम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने यूनिट पर कार्यरत कर्मियों से प्लास्टिक अपशिष्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर. डीएम श्रीकांत शास्त्री ने नवीनगर प्रखंड के रामपुर पंचायत के प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया है. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने यूनिट पर कार्यरत कर्मियों से प्लास्टिक अपशिष्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली. यूनिट पर कार्यरत सभी मशीनों की तकनीकी क्षमता व उनके कार्य करने के तरीके के बारे में भी जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये. सुझाव के क्रम में उन्होंने बताया कि यूनिट को और क्रियाशील बनाने के लिए इसे और बृहद करने की आवश्यकता है. इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यूनिट को और स्वच्छ व सुंदर बनाया जाये. प्लास्टिक के अलावा अन्य ठोस अपशिष्ट का फॉरवर्ड लिंकेज करने पर फोकस किये जाने कि आवश्यकता है ताकि अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई अथवा स्वच्छता समाधान केंद्र पर आने वाले विभिन्न प्रकार के कचरों का अंतिम निबटारा किया जा सके. साथ ही कर्मियों को कार्य करने के दौरान उससे निकलने वाले गैस से बचाव के लिए मास्क पहनने का निर्देश दिया. डीएम ने पंचायत सरकार भवन के निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों की समस्या सुनी एवं उपस्थित राजस्व कर्मचारी तथा कार्यपालक सहायक को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त डीएम द्वारा पंचायत सरकार भवन के कैंपस में बन रहे खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के कर्मी, राजस्व कर्मचारी, कार्यपालक सहायक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन