ePaper

दाउदनगर में अपराधियों ने सीमेंट लदे ट्रक को किया अगवा, केस दर्ज

Updated at : 21 Aug 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
दाउदनगर में अपराधियों ने सीमेंट लदे ट्रक को किया अगवा, केस दर्ज

घटना मंगलवार-बुधवार की रात की बतायी जाती है

विज्ञापन

दाउदनगर. पटना रोड में शमशेर नगर के समीप अपराधियों ने चालक को कब्जे में लेकर एक सीमेंट लदे ट्रक को अगवा कर लिया. घटना मंगलवार-बुधवार की रात की बतायी जाती है. घटना के संबंध में पटना के दीघा घाट निवासी ट्रक मालिक प्रमोद पासवान ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि उनका 10 चक्का ट्रक औरंगाबाद के जसोईया मोड़ से 360 बोरा सीमेंट लोड कर रात में लगभग 12:30 बजे दानापुर पटना के लिए निकला. रास्ते में शमशेर नगर के पास चार पहिया वाहन पर सवार कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रक को हाथ देकर रुकवाया. उसके बाद एमवीआइ के नाम पर गाड़ी का पेपर मांगा. ट्रक चालक पटना के दीघा निवासी मनोज कुमार जैसे ही पेपर लेकर उतरा, तो उसको धक्का देकर अपराधियों ने चार पहिया वाहन में बैठाकर उसके आंख पर पट्टी बांध दी. अरवल- जहानाबाद रोड में कुर्था के तरफ उससे चार हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन छीन कर उतार दिया. सुबह करीब चार बजे ड्राइवर ने किसी ग्रामीण से फोन मांग कर फोन किया, तो वे लोग अपने घर से निकले. ड्राइवर के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जहां गाड़ी नहीं थी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन