ePaper

पोस्टर व आकर्षक चित्रों से बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक

Updated at : 16 Oct 2025 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
पोस्टर व आकर्षक चित्रों से बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक

AURANGABAD NEWS.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सभी कोटि के महाविद्यालय व विद्यालयों में किया गया.

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता का आयोजन प्रतिनिधि, औरंगाबाद शहर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सभी कोटि के महाविद्यालय व विद्यालयों में किया गया. इस प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों व युवा समूहों के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे पोस्टर, आकर्षक चित्रों व सशक्त नारों के माध्यम से मतदाता जागरूकता के अलग-अलग संदेश दिये. मेरा वोट- मेरा अधिकार, पहले मतदान- फिर जलपान, लोकतंत्र का पर्व-सबका कर्तव्य, एक वोट- एक जिम्मेदारी जैसे संदेशों से पूरा परिसर गूंज उठा. प्रतिभागियों ने अपने सृजन से संदेश दिया कि प्रत्येक नागरिक का मत लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए. स्वीप की नोडल पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करती हैं. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन पदाधिकारी औरंगाबाद के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के प्रत्येक पंचायत, विद्यालय व समुदाय तक मतदाता जागरूकता की श्रृंखला को पहुंचायी जा रही है, ताकि 11 नवंबर को होने वाले मतदान में सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें. स्वीप कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी अंतरा कुमारी ने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी अनिवार्य है. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन