औरंगाबाद में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्य सचेतक और सदर विधायक के समक्ष रखीं व्यवसायियों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

मुख्य सचेतक के साथ शहर के व्यवसायी

Aurangabad News : औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यवसायियों की सुरक्षा और लाइसेंस संबंधी समस्याओं को लेकर विधायक को मांग-पत्र सौंपा. जानिए पूरी खबर विस्तार से.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में रविवार की देर रात बिहार सरकार के सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया एवं औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह पहुंचे. चैंबर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया.

व्यवसायियों की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से जिले के व्यवसायियों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों से मुख्य सचेतक और विधायक को अवगत कराया गया. व्यवसायियों की सुरक्षा, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था, आर्म्स लाइसेंस की प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मांग-पत्र सौंपा गया. व्यवसायियों ने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण बेहद जरूरी है.

नए सदस्यों को दिया गया प्रमाण-पत्र

कार्यक्रम के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स से नए जुड़े सदस्यों को एक्टिव मेंबर के रूप में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान सतीश रंजन गुप्ता, कृष्णा ट्रेडर्स एवं शांभवी इंटरप्राइजेज, सनी कुमार एंड एसोसिएट्स, मोहम्मद फिरदौस, गोल्डन जी, विशाल मोटर्स, आशुतोष पाठक, रणविजय मेहता एवं रामजी गुप्ता को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.

Also Read : देव भूमि आरोग्य ट्रस्ट ने मनाया सावन उत्सव, खुशबू बनीं सावन क्वीन

नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को मिलेगी मजबूती

चैंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि नए सदस्यों का संगठन से जुड़ना चैंबर के विस्तार और मजबूती का प्रतीक है. अधिक से अधिक व्यवसायियों की भागीदारी से संगठन व्यापारिक समुदाय की समस्याओं एवं मांगों को और प्रभावी ढंग से उचित मंच तक पहुंचा सकेगा.

समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया एवं सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने व्यवसायियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना. उन्होंने समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक सहयोग एवं पहल का आश्वासन दिया.

व्यापारियों के हित में सक्रिय रहेगा चैंबर

चैंबर के चेयरमैन मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स व्यवसायियों के हित, सम्मान, सुरक्षा एवं सुविधा के लिए लगातार सक्रिय रहेगा. उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि चैंबर का उद्देश्य जिले के प्रत्येक व्यवसायी की आवाज को मजबूती से उचित मंच तक पहुंचाना और औरंगाबाद में बेहतर व्यापारिक वातावरण का निर्माण करना है. कार्यक्रम में चैंबर के पदाधिकारी, एक्टिव मेंबर, नव-नियुक्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में व्यवसायी प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Also Read : औरंगाबाद में चार वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे 300 परिवार, 19 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर धरना


विज्ञापन
सुधीर कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन