औरंगाबाद में वाहन जांच के दौरान 100 बोतल देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज
Aurangabad News : बिहार के कुटुंबा में रिसियप थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 100 बोतल देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बाइक भी जब्त कर ली गई है।
Aurangabad News : कुटुंबा प्रखंड के रिसियप थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 100 बोतल देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब के साथ उसकी बाइक भी जब्त कर ली है.
झारखंड से ला रहा था शराब
रिसियप थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ऋतिक कुमार नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का निवासी है. वह झारखंड से बाइक पर देशी शराब लेकर आ रहा था. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उसकी बाइक की तलाशी ली, जिसमें 100 बोतल देशी शराब बरामद हुई.
उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपने स्वलिखित आवेदन के आधार पर बिहार राज्य उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है.
Also Read : सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विकास कुमार को भावभीनी विदाई, कार्यों की हुई सराहना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










