ePaper

देव में श्रीरामनवमी पर निकली बाइक जुलूस

Updated at : 05 Apr 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
देव में श्रीरामनवमी पर निकली बाइक जुलूस

शोभायात्रा के दौरान राम भक्त हाथों में केसरिया ध्वज लहराते हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे

विज्ञापन

देव.

विक्रम संवत 2082 के स्वागत और छह अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर देव में संकट मोचन मंदिर जंगी मुहल्ला से महावीर अखाड़ा समिति ने बाइक जुलूस (शोभायात्रा) निकाली. इसी के साथ ही रामनवमी जुलूस के मार्गों का भी जायजा लिया. शोभायात्रा के दौरान राम भक्त हाथों में केसरिया ध्वज लहराते हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे. शोभायात्रा का उद्देश्य रामभक्तों को पूजा, झांकी, अखाड़ा और भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण देना था. वैसे शोभायात्रा की शुरुआत देवकिला के पीछे जंगी मुहल्ला संकट मोचन मंदिर के पास से हुई. यह यात्रा सूर्य मंदिर, मुख्य बाजार, देव गोदाम, चांदपुर गांव, सुदी बिगहा, सरब बिगहा, हरि कीर्तन बिगहा, बाला पोखर, कुम्हार बिगहा, बराई बिगहा, हॉस्पिटल मोड़, हाई स्कूल, बिजहर, सड़ककर, बेलसारा, भवानीपुर, नरसी गेट, तिलौता बिगहा, कुरका और देव दीवान बिगहा होते हुए फिर से संकट मोचन मंदिर पर समाप्त हुआ. कार्यक्रम का नेतृत्व महावीर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया. समाजसेवी आलोक सिंह, नगर अध्यक्ष पिंटू साहिल, पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नगर उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, डॉ संतोष भारती, समिति के सचिन गुलशन सिंह कोषाध्यक्ष मोहित कुमार, अध्यक्ष आशीष कुमार, उप सचिव दीपक गुप्ता, तरुण कुमार, चंदन कुमार, गुड्डू सिंह, कुमार विशाल, अंशु कुमार, शुभम कुमार, गोलू सिंह, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन