Bihar News: रांची से इलाहाबाद जा रही बस औरंगाबाद में ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, नौ यात्री घायल
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Oct 2024 8:43 AM
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस
Bihar Road Accident: औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के ताराडीह गांव के पास एनएच- 19 पर रविवार की अहले सुबह पाँच बजे के करीब बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में बस पर सवार नौ लोग घायल हो गये, जबकि सह चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
Bihar Road Accident: औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के ताराडीह गांव के पास एनएच- 19 पर रविवार की अहले सुबह पाँच बजे के करीब बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में बस पर सवार नौ लोग घायल हो गये, जबकि सह चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश राज्य के प्रयागराज जिले के बजहा मिश्रण घिसापुर निवासी रंगलाल के 31 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है.
अलग-अलग राज्य के हैं घायल यात्री
घायलों में झारखंड राज्य के रांची हरमू रोड निवासी रामनिवास, मध्य प्रदेश राज्य के रीवा जिले के चाकघाट निवासी पल्लवी पांडे, उत्तर प्रदेश राज्य के चंदौली जिला के कमालपुर निवासी विकास कुमार, रायबरेली जिले के नगदीलपुर निवासी आकाश कुमार, प्रयागराज जिले के देवापुर निवासी दिवाकर पांडे, कानपुर निवासी सिद्धार्थ तिवारी, वाराणसी जिले के रामपुर निवासी मनोज कुमार, जौनपुर जिले के सैदोपुर निवासी संतोष कुमार एवं देवरिया जिले के रामपुर कारखाना निवासी शैलेश कुमार है.
Also Read: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का नेता गिरफ्तार, जानिए किस मामले में फंसकर गए हवालात
रांची से इलाहाबाद जा रही थी बस
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मदनपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया. मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बस रांची से इलाहाबाद जा रही थी. जैसे ही बस ताराडीह गांव के पास पहुंची वैसे ही आगे जा रही एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










