Bihar News: औरंगाबाद में मिला महिला का जला हुआ शव, बदबू आने पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Dec 2024 10:59 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना की पुलिस ने बीती रात एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया है. बताया जा रहा है कि मृतिका की उम्र 25 से 30 साल होगी. महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना की पुलिस ने बीती रात एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया है. घटना की जानकारी मिलते ही दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज, उपहारा थाना प्रभारी मनेष कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच जले हुए शव को अपने कब्जे में लिया. दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज ने बताया कि बीती रात थाना प्रभारी को सुचना मिली की थाना क्षेत्र के एडरी गांव में एक महिला का जला हुआ शव मिला है.

FSL की टीम कर रही मामले की जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की. मौके पर पहुंचकर FSL की टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने का काम किया गया. उसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जलने के बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

Also Read: पत्नी से झगड़ा के बाद पागल हुआ पति, अपनी दो नाबालिग बेटियों का रेता गला

दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतिका की उम्र 25 से 30 साल होगी. आसपास के मिले कपड़ों के अवशेषों से पता चलता है की मृतका ब्लू और पीला कलर की साड़ी पहनी थी. आशंका जताई जा रही है कि पुआल के अंदर महिला का शव लाकर रखा गया और फिर उसमें आग लगा दिया गया. स्थानीय लोगों द्वारा यह मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जा रहा है. दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन