ePaper

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

Updated at : 23 Nov 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन

फोटो नंबर-10-निरीक्षण करते बीडीओ व अन्य प्रतिनिधि, देव जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक कुमार ने देव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की. इसके बाद उन्होंने दवा कक्ष, एक्स-रे रूम, एमटी रूम और लैब ओटी, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने मरीजों से भोजन और दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ विकास रंजन अन्य चिकित्साकर्मी मौजूद रहे. बीडीओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा. स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया. बीडीओ के इस निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना और मरीजों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करना है. उनके निर्देश से स्वास्थ्य कर्मियों में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है. बीडीओ दीपक कुमार ने बताया कि निरीक्षण जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया है. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी व आवश्यक दवा की स्थिति ठीक पायी गयी. व्यवस्थाएं संतोषजनक है. कहा कि अस्पताल में मरीजों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराी जाएं और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो. उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर इलाज और सुविधाओं के प्रबंधन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन