औरंगाबाद में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार, विशेष छापेमारी अभियान में बारुण पुलिस को सफलता

Updated:
विज्ञापन
बारुण पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Aurangabad News: अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बारुण थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Aurangabad News: अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में बारुण थाना पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. तीनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे.

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि फरार वारंटी अपने-अपने घरों में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने चंद्रबिगहा और चिरैला गांव में दबिश दी.

चंद्रबिगहा गांव से अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ थाना कांड संख्या 618/17 दर्ज है और न्यायालय से वारंट जारी था.

वहीं चिरैला गांव से सरोज यादव और रंजन यादव उर्फ होलिया यादव को गिरफ्तार किया गया. दोनों के खिलाफ थाना कांड संख्या 76/22 के तहत मामला दर्ज है.

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपितों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


विज्ञापन
Rajuranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Rajuranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन