बेरी को हराकर बरडी क्वार्टर फाइनल में

ऋषभ को मिला मैन ऑफ द मैच
ऋषभ को मिला मैन ऑफ द मैच प्रतिनिधि, मदनपुर. मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के बेरी खेल के मैदान में गांधी युवा क्लब खिरियावं के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उद्घाटन मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार व सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काट कर संयुक्त रूप से किया. अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव व संचालन उदय शिकारी ने किया. टूर्नामेंट का मैच बेरी और बरडी के बीच खेला गया. बेरी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया. बरडी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलने उतरी बेरी की टीम 15 ओवर में 176 पर सिमट गयी. इस तरह से बरडी ने बेरी को 36 रन से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. विजेता टीम के खिलाड़ी ऋषभ कुमार ने 68 रन बनाकर एक विकेट लिया, जिसे ओबरा के पूर्व विधायक सोमप्रकाश सिंह ने मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया. अंपायर की भूमिका रौशन कुमार, प्रिंस कुमार, गुड्डू कुमार पासवान ने निभायी. स्कोरिंग अनुज कुमार, विपुल कुमार, विशाल मेहता ने की. कमेंट्री मो कलीम, मो इम्तेयाज, मो राजन ने की. मौके पर गजेंद्र ठाकुर, राहुल कुमार, रामकेवल रजक, प्रभु पासवान, टुनटुन कुमार आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




