Aurangabad news.ऑटो व बाइक की टक्कर में तीन घायल, फॉर्म भरकर लौट रहे थे घर

Updated at : 24 Mar 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad news.ऑटो व बाइक की टक्कर में तीन घायल, फॉर्म भरकर लौट रहे थे घर

Aurangabad news.मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा करमा गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक व ऑटो की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा करमा गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक व ऑटो की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के मुंगिया गांव निवासी रौशन सिंह, नेहा कुमारी व कुटुंबा प्रखंड के अंबा शाही गांव निवासी प्रियंका देवी शामिल है. सोमवार की दोपहर ढाई बजे सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल रौशन सिंह ने बताया कि वह अपनी बाइक पर नेहा और प्रियंका को लेकर औरंगाबाद शहर के किसी कॉलेज में फाॅर्म भरवाने के लिए आया था. फॉर्म भरवाने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा कर्मा गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गयी और तीनों गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी. इधर घटना की सूचना पर तीनों घायलों को परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और हाल जाना. वहीं आगे के इलाज की प्रक्रिया में जुट गये. जानकारी मिली कि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नेहा और रौशन की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

JITENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन