औरंगाबाद: अलग-अलग मामलों में तीन वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग मामलों में तीन वारंटी गिरफ्तार

रफीगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। औरंगाबाद न्यायालय के आदेश पर हुई यह कार्रवाई।

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले की रफीगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के कानून-विरोधियों और फरार वारंटियों में हड़कंप व्याप्त है.

न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई

रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि औरंगाबाद न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने तीनों वारंटियों को उनके घरों से धर दबोचा.

ढोसीला, कियाखाप और सिहुली खैरा से हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए वारंटियों में ढोसीला गांव निवासी अनिल प्रसाद, कियाखाप गांव निवासी अजय शर्मा तथा सिहुली खैरा गांव निवासी पिंटू कुमार शामिल हैं.

पूछताछ के बाद भेजे गए जेल

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों से आवश्यक कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें औरंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत (ज जेल) में भेज दिया गया है. मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Satyendra Kr Pathak

लेखक के बारे में

By Satyendra Kr Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन