ePaper

Aurangabad News : बिहार की जनता से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगा रहे मोदी : प्रशांत

Updated at : 12 Jun 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : बिहार की जनता से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगा रहे मोदी : प्रशांत

Aurangabad News:बिहार बदलाव यात्रा लेकर नवीनगर पहुंचे जनसुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर

विज्ञापन

नवीनगर. बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गयी बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद पहुंचे. औरंगाबाद पहुंचने पर प्रशांत किशोर का विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल- नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया. समर्थकों ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया. प्रशांत किशोर ने नवीनगर प्रखंड के अनुग्रह नारायण स्टेडियम में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी बिहार की जनता से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगा रहे हैं. पूरे देश का पैसा लेकर गुजरात के गांव-गांव में फैक्ट्री लगायी जा रही है. बिहार के बच्चे वहां जाकर मजदूरी करने को मजबूर है. उन्होंने जनता से पूछा कि जब वोट आपका है तो फैक्ट्री कहां लगनी चाहिए, गुजरात में या बिहार में. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं. उन्होंने कहा कि अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें. बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें. चुनाव में वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा. अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें. प्रशांत किशोर ने नवीनगर की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जायेगी. उन्होंने कहा कि इस साल छठ के बाद बिहार के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जायेगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी, ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन