औरंगाबाद में सांप के डंसने से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद में सांप के डंसने से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा

Aurangabad News: औरंगाबाद के हसपुरा में उपला लाने गई महिला की सांप के काटने से मौत. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क जाम किया. पुलिस ने समझाकर जाम हटवाया.

विज्ञापन

Aurangabad News: (सत्यदेव सिंह) औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के चांदी गांव में विषैले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने नरसन मोड़ के पास मुख्य सड़क जाम कर अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

उपला लाने गई थीं महिला

मृतका की पहचान चांदी गांव निवासी जितेंद्र महतो की लगभग 46 वर्षीय पत्नी विनिता देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार. मंगलवार सुबह विनिता देवी घर के लिए उपला लाने गई थीं. इसी दौरान उनके पैर के अंगूठे में विषैले सांप ने डस लिया. महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सांप को मार डाला.

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

परिजन घायल महिला को तत्काल हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

इलाज में लापरवाही का आरोप

मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. मृतका के पति जितेंद्र महतो का कहना है कि सांप के काटने के बाद उन्होंने विष के फैलाव को रोकने के लिए महिला के पैर को रस्सी से कसकर बांध रखा था. उनका आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने रस्सी खोल दी. जिसके बाद विष तेजी से पूरे शरीर में फैल गया और उनकी पत्नी की मौत हो गई.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

महिला की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नरसन मोड़ के पास मुख्य सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों के खिलाफ प्रदर्शन किया. सड़क जाम के कारण कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा.

पुलिस ने समझाकर हटवाया जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका.

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन