औरंगाबाद का पहला सोलर ट्री बना आकर्षण का केंद्र, कनबेहरी तालाब बनेगा नया पर्यटन हब

सोलर ट्री की तस्वीर
खंड के जीटी रोड किनारे स्थित कनबेहरी गांव का तालाब अब पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है.डीएम अभिलाषा शर्मा ने तालाब का स्थलीय निरीक्षण कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का जायजा लिया.
Aurangabad News: (औरंगाबाद से सुजित कुमार) प्रखंड के जीटी रोड किनारे स्थित कनबेहरी गांव का तालाब अब पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है.डीएम अभिलाषा शर्मा ने तालाब का स्थलीय निरीक्षण कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और स्थानीय रोजगार सृजन को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की.
तालाब परिसर को बनाया जाएगा आकर्षक
डीएम ने तालाब की वर्तमान स्थिति,जल क्षेत्र के विस्तार,पहुंच पथ,आसपास के प्राकृतिक वातावरण और पर्यावरणीय परिस्थितियों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब परिसर को आकर्षक और स्वच्छ बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए. योजना में प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, हरित क्षेत्र का विकास, स्वच्छता प्रबंधन और पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं शामिल की जाएंगी.
पहला सोलर ट्री बना आकर्षण का केंद्र
निरीक्षण के दौरान तालाब परिसर में स्थापित जिले के पहले सोलर ट्री ने भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया.डीएम ने सोलर ट्री का अवलोकन कर इसे सराहनीय पहल बताया और कहा कि अक्षय ऊर्जा आधारित ऐसी परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस तरह की पर्यावरण अनुकूल योजनाओं को और बढ़ावा दिया जाएगा.डीएम ने कहा कि कनबेहरी तालाब प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण से भरपूर है.यदि योजनाबद्ध तरीके से इसका विकास किया जाए तो यह स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है.
स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
उन्होंने कहा कि जलस्रोतों का संरक्षण केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण और जैव विविधता को बचाने के लिए भी बेहद जरूरी है.उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद ऐसे प्राकृतिक स्थलों का विकास होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे गांव की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, एसडीओ संतन कुमार सिंह, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










