औरंगाबाद में नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह पर शिकंजा, पुलिस ने हथियार किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
aurangabad news

बरामद हथियार के साथ पुलिस के अधिकारी

Aurangabad News: औरंगाबाद के बंदेया थाना क्षेत्र में लेवी मांगने और तालाब खुदाई बाधित करने के मामले में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से एक देसी कार्बाइन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट:
Aurangabad News :
बिहार के औरंगाबाद जिले के बंदेया थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन के नाम पर धमकी भरा पत्र देकर लेवी (रंगदारी) मांगने और तालाब खुदाई का कार्य बाधित करने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. औरंगाबाद जिला पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर एक देसी कार्बाइन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई तेजी से जारी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 मई 2025 को बंदेया थाना क्षेत्र के चपरा गांव में तालाब खुदाई कार्य के दौरान अज्ञात अपराधियों और नक्सलियों द्वारा कार्य करा रहे लोगों को धमकी भरा पत्र देकर लेवी की मांग की गई थी. इस संबंध में बंदेया थाना कांड संख्या 53/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. इसके बाद 27 मई 2026 की रात करीब एक बजे चपरा गांव में तालाब खुदाई कर रहे कर्मियों ने दोबारा सूचना दी कि कुछ अज्ञात अपराधियों और नक्सलियों ने काम बंद कराने तथा सामान जला देने की धमकी दी है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

छह अभियुक्त पहले ही जा चुके हैं जेल, सातवें ने किया था सरेंडर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लगातार अपनी कार्रवाई जारी रखी. जांच के क्रम में 30 मई 2026 को पुलिस ने इस कांड में संलिप्त छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. वहीं, अवैध हथियार बरामदगी को लेकर बंदेया थाना कांड संख्या 57/26 भी दर्ज किया गया था. पुलिस की दबिश लगातार बढ़ने के बाद कांड संख्या 57/26 का अप्राथमिकी अभियुक्त मंटू पासवान ने डर से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद औरंगाबाद पुलिस ने 12 जून 2026 को न्यायालय से विधिवत अनुमति प्राप्त कर उसे 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया और सघन पूछताछ की.

आरोपी के घर हुई छापेमारी में मिला जखीरा

पूछताछ के दौरान आरोपी मंटू पासवान ने अपना अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर ग्राम मायापुर स्थित उसके पैतृक घर में अचानक छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने उसके घर से एक देसी कार्बाइन तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किया. पुलिस ने बरामद किए गए सभी हथियारों को तुरंत जब्त कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त हथियार के स्रोत (सोर्स) और पूर्व में इसके उपयोग के संबंध में गहन जांच की जा रही है. अधिकारियों ने साफ किया कि मामले में पूर्व में ही छह आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद होने के बाद इस पूरे नेटवर्क की जांच को और गति मिलेगी. फिलहाल पुलिस माओवादी गतिविधियों से जुड़े अन्य संभावित संदिग्धों और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: औरंगाबाद में खनन विभाग की कार्रवाई, बिना ISTP और अवैध गिट्टी लदे 6 हाइवा पकड़े गए

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन