ePaper

Aurangabad News : खान निरीक्षक के वाहन पर हमला, तोड़े शीशे

Updated at : 07 Dec 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : खान निरीक्षक के वाहन पर हमला, तोड़े शीशे

Aurangabad News: 50 से 60 लोगों ने लाठी-डंडे के साथ किया हमला,जान बचाकर पहुंचे थाना

विज्ञापन

दाउदनगर.

अवैध खनन को रोकने के लिए केरा बालू घाट की ओर जा रहे औरंगाबाद के खान निरीक्षक मो दानिश आलम के वाहन पर बालू के अवैध धंधेबाजों द्वारा हमला किया गया है. उनके वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिये गये. घटना शनिवार की देर शाम की है. खान निरीक्षक ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए कुछ दिन पहले केरा घाट की ओर जाने वाले रास्ते को कटवाया गया था. सूचना मिली कि उस रास्ते को धंधेबाजों ने भरवा दिया है. इसकी जांच करने वे अपने वाहन से शनिवार की देर शाम केरा बालू घाट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नहर रोड से बालू घाट जानेवाले रास्ते में लगभग 50 से 60 की संख्या में अज्ञात लोगों द्वारा उनके वाहन पर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया. इस हमले में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है. किसी तरह वे और उनके साथ मौजूद खनन विभाग की पुलिस बचाव करते हुए वहां से निकले और थाना पहुंचे. संवाद भेजे जाने तक इस घटना की प्राथमिकी उनके द्वारा दर्ज कराई जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन