औरंगाबाद में पांच वर्षीय बच्चे की हत्या, खेत से बरामद हुआ शव, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद में पांच वर्षीय बच्चे की हत्या, खेत से बरामद हुआ शव, आरोपी गिरफ्तार

Aurangabad Child Murder: औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड में पांच वर्षीय बच्चे की हत्या के बाद खेत से शव बरामद. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. प्रेम प्रसंग की रंजिश के एंगल से भी जांच जारी.

विज्ञापन

Aurangabad Child Murder: (सौरभ कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडीहा ग्राम पंचायत के मोहरी इटवा गांव में लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव खेत से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान प्रमोद चंद्रवंशी के पांच वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई है. मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कैसे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार. 29 जून की रात सिद्धार्थ अपनी मां और बहन के साथ घर में सो रहा था. इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे कथित रूप से उठा ले गया. परिजनों का आरोप है कि गांव के भूषण राम के 20 वर्षीय पुत्र धनसेवक राम ने बच्चे को अपने साथ ले जाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर पास के खेत में फेंक दिया.

प्रेम-प्रसंग और रंजिश की चर्चा

ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि आरोपी का मृतक की बड़ी बहन से प्रेम-प्रसंग था. कुछ दिन पहले परिजनों द्वारा इसका विरोध कर दोनों को अलग कर दिया गया था. इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस जांच के बाद ही इसकी पुष्टि होगी.

शव बरामद होने से मचा कोहराम

काफी खोजबीन के बाद जब मासूम का शव खेत से बरामद हुआ तो परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही टंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धनसेवक राम को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की गहन जांच की जा रही है तथा हत्या के सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है.

गांव में शोक और आक्रोश

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में भारी शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन