ट्रक चोरी मामले का एक और शातिर मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

रिसियप थाना की पुलिस ने ट्रक चोरी मामले का एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है
कुटुंबा. रिसियप थाना की पुलिस ने ट्रक चोरी मामले का एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया शातिर गौरव कुमार मुजफ्फरपुर जिले के लालू छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नीम पट्टी गांव का रहने वाला है. थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि वह थाना कांड संख्या 125/25 का अप्राथमिकी अभियुक्त है. उन्होंने बताया बीते पांच नवंबर को इसी थाना क्षेत्र में एनएच 139 पथ पर स्थित सड़सा गांव के समीप से 12 चक्का ट्रक की चोरी हुई थी. मामले में वाहन चालक बसंत कुमार सिंह के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी थी. गौरव उक्त घटना में शामिल था. उन्होंने बताया कि इसके पहले पुलिस ने झारखंड के मुखिया डांगा पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर से चोरी गये ट्रक के साथ एक चोर राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया था. उसी की निशानदेही पर वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है. उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह पटना के दुलहिन बाजार थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी जीतेंद्र कुमार व गोलू कुमार तथा पंसुडीह गांव से सूरज कुमार व पाली गंज के उमेश कुमार उर्फ दुखन को बिक्रम से गिरफ्तार किया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस कप्तान अंबरीश राहुल के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है. सीडीआर टावर लोकेशन, ह्यूमेन इंटेलिजेंस के आधार पर जिला आसूचना इकाई के सहयोग से अब तक छह वाहन चोर को दबोच लिया गया है. चोरी की घटना मे शामिल अन्य चोर अभी भी फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके हर ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोर ने ट्रक चोरी में अपनी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके पश्चात आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




