ओबरा में पशुपालन विभाग के क्लर्क को गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
ओबरा में पशुपालन विभाग के क्लर्क को गोली मारकर हत्या

बिहार के औरंगाबाद जिले में सुबह सुबह दिल दहला देने वाली घटना घटी है. ओबरा थाना क्षेत्र के रतवार गांव में नाना के घर आए पशुपालन विभाग के क्लर्क पप्पू कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक पप्पू कुमार बारुण थाना क्षेत्र के रेडिया गांव का रहने वाला था.

विज्ञापन

औरंगाबाद. बिहार के औरंगाबाद जिले में रविवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना घटी है. अपराधियों ने एक क्लर्क पप्पू कुमार को को गोली मारकर हत्या कर दी. जिसकी हत्या की गई है वह ओबरा थाना क्षेत्र के रतवार गांव में नाना के घर आए हुआ था, मृतक पशुपालन विभाग में कार्यरत था. मृतक पप्पू कुमार बारुण थाना क्षेत्र के रेडिया गांव का रहने वाला था. जो अपने ननिहाल ओबरा थाना क्षेत्र के रतवार गांव में आया हुआ था. यहां भूमि विवाद को लेकर इसे गोली मारकर हत्या कर दी गई . घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ रतवार गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में जो भी लोग शामिल होंगे उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन