अधिवक्ता चंद्र भूषण सिंह के नवनिर्मित लॉ चैंबर का उद्घाटन, कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल
उदघाटन करते पूर्व सांसद ,विधायक व अन्य
Aurangabad News : औरंगाबाद सिविल कोर्ट में अधिवक्ता चंद्र भूषण सिंह के नए लॉ चैंबर का उद्घाटन पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया. जानिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी.
Aurangabad News : शुक्रवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित शहीद जगतपति भवन में अधिवक्ता चंद्र भूषण सिंह के नवनिर्मित लॉ चैंबर का उद्घाटन किया गया. चैंबर नंबर-07 में आयोजित समारोह में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, कुटुंबा विधायक ललन राम, नवीनगर विधायक चेतन आनंद, पूर्व एमएलसी मुन्ना सिंह, पूर्व विधायक भीम सिंह यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण विजय प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से चैंबर का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन समेत कई लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पियूष रंजन उर्फ रिशु सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय और सचिव जगनारायण सिंह समेत कई अधिवक्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे. समारोह में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास
अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी : सुशील कुमार सिंह
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. बेहतर और व्यवस्थित कार्यस्थल उपलब्ध होने से अधिवक्ताओं को अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन में सुविधा मिलती है. उन्होंने अधिवक्ता चंद्र भूषण सिंह को नवनिर्मित लॉ चैंबर के लिए शुभकामनाएं दीं और इसके सफल संचालन तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!
न्यायिक कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने का उद्देश्य
अधिवक्ता चंद्र भूषण सिंह ने उद्घाटन समारोह में शामिल सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नए चैंबर की स्थापना का उद्देश्य न्यायिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करना है. उन्होंने सभी लोगों के सहयोग और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुजीत कुमार सिंह
सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








