ताड़ी उतारने के दौरान ताड़ से गिरा व्यक्ति, मौत

Updated:
विज्ञापन
ताड़ी उतारने के दौरान ताड़ से गिरा व्यक्ति, मौत

रामाकांत चौधरी घर से लगभग 10 बजे पेड़ से ताड़ी उतारने हसपुरा-देवकुंड रोड में स्थित एक स्कूल के समीप गया और पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतारने लगा. अचानक वह अनियंत्रित हो गया और ऊपर से ही नीचे गिर गया

विज्ञापन

हसपुरा. हसपुरा थाना क्षेत्र के बिरहारा गांव में एक व्यक्ति की मौत ताड़ के पेड़ से गिरकर हो गयी. मृतक की पहचान बासुदेव चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र रामाकांत चौधरी के रूप हुई है. पता चला कि रामाकांत चौधरी घर से लगभग 10 बजे पेड़ से ताड़ी उतारने हसपुरा-देवकुंड रोड में स्थित एक स्कूल के समीप गया और पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतारने लगा. अचानक वह अनियंत्रित हो गया और ऊपर से ही नीचे गिर गया. कुछ ही क्षण में उसी जगह पर उसकी मौत हो गयी. बड़ी बात यह है कि काफी समय तक किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी. कुछ घंटे के बाद जब उस रास्ते से कुछ लोग गुजर रहे थे और उसे बेसुध जख्मी हालत में पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी. बदहवास परिजन वहां पहुंचे और आनन- फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गये. हालांकि डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, मौत की जानकारी मिलते परिजनों के साथ-साथ गांव में कोहराम मच गया. अंतत: परिजन उसे घर ले गये और दाह संस्कार कर दिया. ज्ञात हो कि हसपुरा के साथ-साथ जिले के अन्य प्रखंडों में भी इस तरह की घटना में पहले भी हुई है. ताड़ी बेचने वाले लोग बिना सुरक्षा के पेड़ पर चढ़ जाते है और फिर बाद में उनकी जान पर बन आती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन