ePaper

अंबा थानाध्यक्ष व दारोगा पर व्यवसायी ने लगाया हाथापाई का आरोप, एसपी को दिया आवेदन

Updated at : 30 Sep 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
अंबा थानाध्यक्ष व दारोगा पर व्यवसायी ने लगाया  हाथापाई का आरोप, एसपी को दिया आवेदन

???????

अंबा थाना के समीप रहनेवाले व्यवसायी और उसकी पत्नी ने थानाध्यक्ष व दारोगा पर मारपीट का आरोप लगाया है

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज व दारोगा सुमित कुमार सुमन पर एक व्यवसायी के साथ गाली-गलौज एवं हाथापाई किये जाने का आरोप लगा है. अंबा थाना के समीप रहनेवाले व्यवसायी और उसकी पत्नी ने थानाध्यक्ष व दारोगा पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस मामले में मंगलवार की शाम अंबा निवासी मनोज कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस व व्यवसायी मनोज वर्मा धक्का-मुक्की करते हुए दिख रहे है. आवेदन में उल्लेख किया है कि सोमवार की शाम वह अपने घर के बाहर भाई के साथ बातचीत कर रहा था. इसी बीच अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज, दारोगा सुमित कुमार सुमन सहित अन्य 15 पुलिस की टीम गश्ती में थी. अचानक राहुल राज पहुंचे और कहा कि घर के बाहर कुर्सी लगाकर नहीं बैठें. मनोज वर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली कटी हुई है, जिसके कारण बाहर बैठकर बातचीत कर रहे है. इसके बाद थानाध्यक्ष राहुल राज द्वारा गाली-गलौज किया जाने लगा. आरोप है कि विरोध करने पर थानाध्यक्ष व दारोगा ने थप्पड़ मार दिया. भाई गांधी महतो व प्रदीप महतो ने जब विरोध जताया, तो उनके साथ पुलिसकर्मी मारपीट करने लगे. इसी बीच थानाध्यक्ष राहुल राज ने भी मारपीट किया, जिससे वह जख्मी हो गये. शोरगुल की आवाज सुनकर पत्नी रीता देवी घर से दौड़कर बचाना चाही, तो दारोगा ने उसे पटक दिया. घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मारपीट का आरोप झूठा है. मनोज वर्मा के घर के सामने देव-अंबा मुख्य पथ पर ट्रक लगाया है. दशहरा पर्व को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ी हुई है. शहर में जाम की समस्या है. मनोज वर्मा को दो-तीन बार ट्रक हटाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने नहीं हटाया. सोमवार की शाम जब फ्लैग मार्च कर लौट रहा था, तो देखा कि सड़क पर ही ट्रक खड़ा है. इसके बाद ट्रक का फोटो खींचकर चालान काटने के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान सिपाही के साथ बहसबाजी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन