2200 बकायेदार किसानों को बैंक ने भेजा नोटिस

Published at :27 Apr 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
2200 बकायेदार किसानों को बैंक ने भेजा नोटिस

औरंगाबाद नगर : जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने 2200 बकायेदार किसानों को नोटिस भेज कर पैसा जमा करने की अल्टीमेटम दिया है. बैंक के शाखा प्रबंधक नंदू राम ने बताया कि 2200 किसान बैंक से करीब दो करोड़ का किसान कर्ज लेकर वर्षों से दबाये बैठे हैं. इन किसानों ने कर्ज चुकाने में कोई रुचि […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने 2200 बकायेदार किसानों को नोटिस भेज कर पैसा जमा करने की अल्टीमेटम दिया है.

बैंक के शाखा प्रबंधक नंदू राम ने बताया कि 2200 किसान बैंक से करीब दो करोड़ का किसान कर्ज लेकर वर्षों से दबाये बैठे हैं. इन किसानों ने कर्ज चुकाने में कोई रुचि नहीं दिखायी है,
जबकि बैंक से लिये रुपयों का ब्याज प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है. अब वरीय पदाधिकारी से निर्देश प्राप्त हुआ है कि वैसे किसानों को नोटिस भेजते हुए 15 दिनों के अंदर राशि जमा करने का अल्टीमेटम दें. इसके बाद जो भी लोग पैसा बैंक को जमा नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध संबंधित थाने में बैंक द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक द्वारा जारी किये गये इस निर्देश के बाद से किसानों में खलबली मच गयी है. अब देखना यह होगा कि कितने किसान बैंक को पैसा जमा कर पाते हैं और बैंक द्वारा कितना किसानों पर प्राथमिकी दर्ज की जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन