लागत से तय हो फसल की कीमत

Published at :22 Apr 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
लागत से तय हो फसल की कीमत

अनुमंडल कार्यालय के सामने 10 मांगों को लेकर दिया धरना दाउदनगर अनुमंडल : 10 मांगों को लेकर प्रगतिशील मगही समाज के तत्वावधान में अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. इस मौके पर संस्था के युगल किशोर ने कहा कि मगध की माटी गरीब नहीं है पर इसके वासी गरीब हैं. मगध की […]

विज्ञापन
अनुमंडल कार्यालय के सामने 10 मांगों को लेकर दिया धरना
दाउदनगर अनुमंडल : 10 मांगों को लेकर प्रगतिशील मगही समाज के तत्वावधान में अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. इस मौके पर संस्था के युगल किशोर ने कहा कि मगध की माटी गरीब नहीं है पर इसके वासी गरीब हैं. मगध की माटी के संसाधनों का मगधवासियों के लिए उपयोग नहीं हो रहा है.
अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक गौरी शंकर यादव ने कहा कि मगध व मगधवासियों का शोषण इसलिए हो रहा है कि हमारी मातृभाषा मगही व इतिहास को हम सबके जीवन से दूर करके हम सब में हीन भाव भर दिया गया है, ताकि हम सब अपने हक के लिए लड़ नहीं सकें. धरना के बाद एक ज्ञापन एसडीओ को सौंपा गया,
जिसमें किसानों को उनके उपजाये फसल का दाम सारा लागत खर्च जोड़ कर तय करने, मगध में पाये जानेवाले सभी कच्चे माल को बाहर जाने से रोक कर मगध में ही उद्योग खोल कर रोजगार मुहैया कराने, मगही को मगध क्षेत्र की पढ़ाई-लिखाई व कामकाज की भाषा बनाने, कृषक उद्योग आधारित उद्योग खोलने, दाउदनगर अनुमंडल को जिला का दर्जा देने, दाउदनगर में उच्च शिक्षा के लिए मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने, भखरूआं मोड़ से बुधन बिगहा, तरारी पुराना शहर व सिपहां तक स्ट्रीट लाइट लगाने, भखरूआं मोड़ व बाजार में सुलभ शौचालय बनवाने, भखरूआं मोड़ व बाजार में स्टेट बैंक के पास लगनेवाले जाम से निजात दिलाने व निजी शिक्षण संस्थानों के मनमाना शुल्क वसूली पर रोक लगाने की मांग की गयी है. इस मौके पर संजय कुमार, भगवान राम, संतोष यादव, प्रमोद शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन