पूरी रात चैता में झूमते रहे लोग

Published at :19 Apr 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
पूरी रात चैता में झूमते रहे लोग

सुदर्शन व्यास व शिव यादव के बीच हुआ मुकाबला औरंगाबाद शहर : ओबरा प्रखंड के खराटी गांव में सोमवार की रात चैता का महामुकाबला आयोजित हुआ. इसका उद्घाटन लोजपा के मगध प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रारंभ से ही व्यवसायी हैं, लेकिन राजनीति में गरीबों […]

विज्ञापन

सुदर्शन व्यास व शिव यादव के बीच हुआ मुकाबला

औरंगाबाद शहर : ओबरा प्रखंड के खराटी गांव में सोमवार की रात चैता का महामुकाबला आयोजित हुआ. इसका उद्घाटन लोजपा के मगध प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रारंभ से ही व्यवसायी हैं, लेकिन राजनीति में गरीबों व दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए आये हैं.
गरीबों की सेवा से मन को शांति मिलती है. कुछ दिन पहले सात दिव्यांग जोडों की शादी एक ही मंच के नीचे करवा कर सेवार्थ भाव से समाजसेवा की थी. उस वक्त राजनीति में आने का मकसद मिल गया था. वैसे भी लोक जनशक्ति पार्टी गरीबों, दलितों की सेवा के लिए ही बनी है.
इस मौके पर कमलेश शर्मा, सिकंदर पासवान, सुधीर शर्मा, दलित सेना अध्यक्ष अजय पासवान, पूजारी पासवान आदि मौजूद थे. चैता मुकाबले में सुदर्शन व्यास व शिव यादव के बीच आगे निकलने की होड़ दिखी. दोनों ही कलाकारों ने पूरी रात दर्शकों व श्रोताओं को भरपूर मनोरंजन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन