गैस एजेंसी के रुपये लूटनेवाला पकड़ाया

Published at :15 Apr 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
गैस एजेंसी के रुपये लूटनेवाला पकड़ाया

औरंगाबाद/हसपुरा : दो दिन पूर्व हसपुरा थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव के समीप इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी से 45 हजार रुपये लूट जाने के मामले का उद्भेदन पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर लिया है. साथ ही, इस लूटकांड में शामिल अपराधी हसपुरा थाने के चिरंयाटाड़ निवासी गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया है. […]

विज्ञापन
औरंगाबाद/हसपुरा : दो दिन पूर्व हसपुरा थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव के समीप इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी से 45 हजार रुपये लूट जाने के मामले का उद्भेदन पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर लिया है. साथ ही, इस लूटकांड में शामिल अपराधी हसपुरा थाने के चिरंयाटाड़ निवासी गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पिस्तौल, एक कारतूस, मोबाइल व लूट के 11 हजार रुपये बरामद किये गये हैं.
इसकी गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने बताया कि दो दिन पूर्व गैस एजेंसी के कर्मचारी से 45 हजार 460 रुपये अपराधियों ने लूट लिये थे, जब वे सिलिंडर की डिलिवरी देकर लौट रहे थे. इस घटना के बाद पुलिस ने कांड का उद्भेदन करने के लिए दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था, जिसमें हसपुरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में अपराधी गुड्डू यादव का नाम आया, जिसके बाद हसपुरा थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में इस लूट की घटना में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. हालांकि, गुड्डू यादव और कई कांडों में शामिल रहा है, जिसकी जांच की जा रही है. वहीं 48 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन करनेवाले हसपुरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार, दारोगा अर्जुन दास, सुनील कुमार, महेश को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर डीएसपी संजय कुमार, इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन