कई कांडों में शामिल था नक्सली सुनील : एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खूंखार नक्सली सुनील सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी उपलब्धि मान रही है. इस नक्सली की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर सासाराम पुलिस व औरंगाबाद जिले के खुदवा थानाध्यक्ष मनोज राम व नगर थाना के दारोगा पंकज कुमार के नेतृत्ववाली टीम ने गुरुवार को की […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खूंखार नक्सली सुनील सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी उपलब्धि मान रही है. इस नक्सली की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर सासाराम पुलिस व औरंगाबाद जिले के खुदवा थानाध्यक्ष मनोज राम व नगर थाना के दारोगा पंकज कुमार के नेतृत्ववाली टीम ने गुरुवार को की थी.
शुक्रवार को इससे संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सुनील सिंह औरंगाबाद जिले में घटी कई नक्सली कांडों में शामिल रहा है. वर्ष 2013 में खुदवां थाना क्षेत्र के पिसाय गांव में जानेवाले रोड में लैंस माइंस विस्फोट कर तत्कालीन जिला पार्षद सुधा देवी के पति सुशील पांडेय सहित सात लोगों को वाहन सहित उड़ा कर मार डाला था. अनुसंधान के क्रम में सुनील सिंह, निवासी कुशा का नाम सामने आया था. इसके अलावे जिले के कई अन्य थानो में इस पर मामले दर्ज हैं. पुलिस इसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है. साथ ही, पूछताछ के दौरान संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




