मानव का उद्देश्य ईश्वर को प्राप्त करना

Published at :15 Apr 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
मानव का उद्देश्य ईश्वर को प्राप्त करना

मदनपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित पड़ाव के मैदान में निरंकारी महिला समागम का आयोजन हुआ. इस आयोजन में भारी संख्या प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया. समागम की अध्यक्षता करते हुए निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक प्रमोद कुमार सिंह ने महिलाओं का अभिवादन व स्वागत किया. उन्होंने ने कहा कि मानव का मूल उदेश्य […]

विज्ञापन
मदनपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित पड़ाव के मैदान में निरंकारी महिला समागम का आयोजन हुआ. इस आयोजन में भारी संख्या प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया. समागम की अध्यक्षता करते हुए निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक प्रमोद कुमार सिंह ने महिलाओं का अभिवादन व स्वागत किया. उन्होंने ने कहा कि मानव का मूल उदेश्य ईश्वर को जानना है और इसे पूर्ण सतगुरू की शरण में जाकर पाया जा सकता है. जब इंसान मरता है तो उसके शरीर की सारी इंद्रिया कार्य करना बंद कर देती हैं .
ऐसी क्या चीज है जो शरीर से निकलते ही शरीर काम करना बंद कर देता है. इसकी जानकारी निरंकारी मिशन की समय की सतगुरू सविंद्र हरदेव जी महाराज दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह आयोजन सतगुरू माता सविंद्र हरदेव जी महाराज की अपार कृपा से सफल रहा.वे अपने विचार रखते हुए कहा कि बहनों को बहनों का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए ,क्योंकि बहनों के कारण ही भाई अर्थात पुरूष दो राहों पर खड़ा हो जाता है कि बीवी की तरफ जाए या मां की तरफ. जिला संयोजक विजय कुमार मेहता ने कहा कि इसी कड़ी में गुरू के बताए हुए रास्तों का अनुसरण करते हुए आज संपूर्ण निरंकारी जगत समय के पैगंबर सतगुरू माता सविंद्र हरदेव जी की अगुआयी में निरंकारी मिशन द्वारा बताए हुए रास्ते में चल रहा है.
उन्होंने बताया कि संपूर्ण निरंकारी जगत गुरू के बताए रास्ते में चलने की सौगंध खाते हुए समाज में मिशन के कार्य को निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं. मदनपुर में शुक्रवार को पूरे दिन सत्संग का माहौल बना रहा. पूरे दिन संत निरंकारी मिशन के अनुयायिओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया और साथ में लंगर का भी आयोजन किया. इस मौके पर संचालक आलोक कुमार, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष उमेश रविदास,हिरामन चौधरी,राजेंद्र यादव,रामप्रसाद,रेखा सिंह आदि ने अपने विचार रखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन