सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर होंगे 165 लाख रुपये खर्च

Published at :14 Apr 2017 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर होंगे 165 लाख रुपये खर्च

सासाराम कार्यालय: नगर पर्षद बोर्ड ने 27,51,527 रुपये लाभ का बजट बनाया है. बजट में अनुमानित आय 1,61,55,49,505 रुपये व अनुमानित व्यय 1,61,27,97,979 रुपये रखा गया है. बजट में शहरवासियों को निर्बाध जलापूर्ति को वरीयता पर रखा गया है. जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है, वहां इस वित्तीय वर्ष में पूरा करने के […]

विज्ञापन
सासाराम कार्यालय: नगर पर्षद बोर्ड ने 27,51,527 रुपये लाभ का बजट बनाया है. बजट में अनुमानित आय 1,61,55,49,505 रुपये व अनुमानित व्यय 1,61,27,97,979 रुपये रखा गया है. बजट में शहरवासियों को निर्बाध जलापूर्ति को वरीयता पर रखा गया है. जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है, वहां इस वित्तीय वर्ष में पूरा करने के लक्ष्य के साथ नगर निधि कोष का 12 प्रतिशत जलापूर्ति योजना पर खर्च का प्रावधान रखा गया है. बजट की सबसे बड़ी बात है बड़े बकायेदारों से बकाया की वसूली के लिए पहले उनका नाम विज्ञापन के माध्यम से प्रकाशित करने के साथ कर वसूली अधिनियम 2014 के तहत कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान है.
12 % जलापूर्ति पर खर्च
नगर पर्षद ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में सभी नगरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है. हर घर नल का जल योजना के साथ अपने स्तर से नगर में पेयजल की व्यवस्था के लिए नगर निधि का 12 प्रतिशत राशि खर्च करने का प्रावधान बजट में रखा है. इसके साथ ही शहर में वेंडिंग जोन बनाने पर दो करोड़ रुपये, पार्क निर्माण व मरम्मत पर पांच करोड़ रुपये व नप कार्यालय के सौंदर्यीकरण, कंप्यूटरीकरण, उपस्कर व विद्युतीकरण पर छह करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान बजट में रखा गया है.
12 करोड़ रुपये से बनेंगे रैनबसेरे
वित्तीय वर्ष 2017-18 में शहर के गरीबों को रात्रि विश्राम के लिए एक स्थायी रैनबसेरा बनाने और उसके रख-रखाव पर 12 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान रखा गया है. इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर करीब 1.65 करोड़ रुपये खर्च का बजट बनाया गया है.
बजट संतुलित, हो चुकी है बहस
बजट संतुलित है. 2.75 लाख रुपये लाभ का बजट है. बजट पर बहस हो चुकी है. कुछ सदस्यों द्वारा अपनी राय देने पर विचार के बाद बजट को पारित करा सरकार को भेजा जायेगा.
मनीष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन