गैस एजेंसी के कर्मचारी से 45 हजार रुपये लूटे

Published at :12 Apr 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
गैस एजेंसी के कर्मचारी से 45 हजार रुपये लूटे

औरंगाबाद कार्यालय : सशस्त्र अपराधियों ने इंडेन गैस के कर्मचारी से 45 हजार रुपये लूट लिये हैं. यह घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव के समीप चार बजे दिन के करीब घटी है. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार इंडेन गैस के कर्मचारी अपने उपभोक्ताओं को गैस वितरण के लिए पिकअप वैन पर […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : सशस्त्र अपराधियों ने इंडेन गैस के कर्मचारी से 45 हजार रुपये लूट लिये हैं. यह घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव के समीप चार बजे दिन के करीब घटी है. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार इंडेन गैस के कर्मचारी अपने उपभोक्ताओं को गैस वितरण के लिए पिकअप वैन पर गैस सिलिंडर लेकर जलपुरा गये थे. जलपुरा से हसपुरा लौटने के क्रम में गांव से ही कुछ दूरी पर एक बागीचा पड़ता है. इसी जगह दो लोगों ने इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों को हाथ देकर उनका वाहन को रूकवाया. जैसे ही वाहन रूका, दोनों लोग गैस कनेक्शन लेने की बात करते हुए चालक के पास पहुंच गये. इसमें एक आदमी पिस्टल निकाल कर चालक के माथे में सटा दिया और दूसरा व्यक्ति कैशियर से बैग लूट लिया.
घटना काे अंजाम देकर दोनों लुटेरे भाग निकले. घटना के बाद गैस एजेंसी के कर्मचारी हसपुरा थाना पहुंचे. सेल्समैन अशोक कुमार द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. हसपुरा पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने लूट की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलायी जा रही है. शीघ्र ही लुटेरे पकड़े जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन