445 उपद्रवियों के खिलाफ एफआइआर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2017 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

अंबा में राष्ट्रीय मार्ग अवरुद्ध व सरकारी संपत्ति नष्ट करने का आरोप 45 उपद्रवी बनाये गये नामजद आरोपित अंबा : अंबा थाना क्षेत्र के एरका गांव के समीप रविवार के दिन सड़क जाम कर उपद्रव करना लोगों को काफी महंगा पड़ा है. जाम के दौरान कानून हाथ में लेनेवाले 400 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी […]
विज्ञापन
अंबा में राष्ट्रीय मार्ग अवरुद्ध व सरकारी संपत्ति नष्ट करने का आरोप
45 उपद्रवी बनाये गये नामजद आरोपित
अंबा : अंबा थाना क्षेत्र के एरका गांव के समीप रविवार के दिन सड़क जाम कर उपद्रव करना लोगों को काफी महंगा पड़ा है. जाम के दौरान कानून हाथ में लेनेवाले 400 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जिला के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बीडीओ मनोज कुमार की लिखित आवेदन पर यह कार्रवाई की गयी है. बीडीओ ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उपद्रवियों ने सुनियोजित साजिश के तहत घटना काे अंजाम दिया है. प्राथमिकी में 45 लोग नामजद तथा अन्य 400 अभियुक्त बनाये गये हैं. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध एनएच को जाम कर यातायात घंटों बाधित करने, सरकारी संपत्ति नष्ट करने, पुलिस, अधिकारी, यात्री व मीडियाकर्मी पर पथराव करने तथा मोबाइल छिनने, सरकारी व निजी वाहनों का शीशा तोड़ने व चेकपोस्ट को तहस-नहस करने का मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में उपद्रवियों द्वारा प्रशासन पर लाठी-डंडे चलाने व फायरिंग करने का आरोप भी लगाया गया है.
घटना के बाद पुलिस ने सर्च अभियान के तहत गांव से दर्जनों लोगों को गिरफ्त में लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्त में लिये गये लोगों से पूछताछ की गयी और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग का अवलोकन किया गया. इस क्रम में जो दोषी थे, उन्हें जेल भेजा गया तथा निर्दोष को रिहा कर दिया गया है. बताते चलें कि गांव के रंजय कुमार को सड़क दुर्घटना में जख्मी होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को एनएच जाम कर उपद्रव किया था. इस क्रम में कई पुलिसकर्मी व यात्री घायल भी हुए थे.
इन पर दर्ज करायी गयी है नामजद प्राथमिकी
प्राथमिकी में प्रशासन ने जिन लोगों की पहचान की है, उन्हें नामजद आराेपित बनाया गया है. जो लोग प्रशासन की पहचान में नहीं आ सके, उन्हें अप्राथमिकी आरोपित बनाया गया है.
अधिकारियों ने पूरी घटना की वीडियोग्राफी करायी है. इसके माध्यम से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. प्रशासन ने जिन लोगों को नामजद करार दिया है, उनमें गांव के देवदत्त राम, लक्ष्मण राम, राजा लाल, राजू कुमार, विगनी देवी, अंबा के अजय राम व सुनील राम, एरका बिगहा के सतीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रेमदत्त राम, लवकुश राम, सुजीत कुमार, पुरुषोत्तम मेहता, कृष्णा चौधरी, संजय मेहता, शत्रुघ्न राम, रामजी चौधरी, सुरेश मेहता, धनंजय कुमार, अरविंद कुमार, विजयमल सिंह, भोला कुमार, अरविंद कुमार, संतन राम, रामाशीष प्रजापति, अमित कुमार, विकास कुमार, मनोज राम, विकास राम, रामप्रवेश राम, बुटा सिंह, रजनीस कुमार, श्रवण राम, श्रीराम, प्रसाद राम, अमित कुमार, हैदरनगर चौकड़ी के हिरालाल रमण, मदनपुर बनीया के प्रह्लाद राम, ओबरा पोखठा के कृष्णा प्रजापति, एरका के महादेव राम, श्रवण राम, जनकराजो देवी, कलावती देवी, कृष्णकांत तथा टंडवा थाना के लउरा बार निवासी मानदेव राम का नाम शामिल हैं.
अब तक 17 लोग भेजे गये जेल
सर्च अभियान के दौरान मौके पर पकड़े गये दर्जनों लोगों में से छानबीन करते हुए पुलिस ने 17 दोषियों को जेल भेज दिया है.इनमें एरका की विगनी देवी, कृष्णा चौधरी, संजय मेहता, रामजी चौधरी, विकास राम, रामप्रवेश राम, रजनीश कुमार यादव, श्रवण राम, पलामु चौकड़ी गांव के हीरालाल रमण, मदनपुर थाना के बनिया निवासी प्रह्लाद राम, ओबरा थाना पोखठा गांव निवासी कृष्णा प्रजापति, टंडवा थाना के लउराबार निवासी मानदेव राम, एरका के कृष्णकांत कुमार, सुरेश मेहता, धंनजय कुमार, संतन राम, रामाशीष प्रजापति का नाम शामिल हैं. बताते चलें कि एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद व एसडीपीओ पीएन साहु के नेतृत्व में सर्च अभियान चला कर गिरफ्तारी की गयी थी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी अभियुक्त घर छोड़ कर फरार है.
शनिवार की रात बैठक कर बनाया प्लान
सड़क जाम कर उपद्रव करने का प्लान ग्रामीणों ने शनिवार की रात ही बैठक कर बनाया था. पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गयी विगनी देवी व अन्य ने बताया कि सड़क दुर्घटना में रंजय के घायल होने के बाद शनिवार की रात गांव में बैठक की गयी. उन्होंने पुलिस के समक्ष सात लोगों को नेतृत्व करने की बात बतायी है. सड़क के किनारे सैंटरिंग की दुकान है. उपद्रवियों ने उसी से बांस-बल्ला का उपयोग किया. सड़क के किनारे के मकानों से भी ईंट-पत्थर बरसाये जा रहे थे.
प्रोपर्टी डैमेज एक्ट में भी हो रही कार्रवाई
एनएच जाम कर उपद्रव करनेवालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने में जुट गया है. प्राथमिकी में आर्म्स एक्ट व डैमेज टू पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट समेत कई संगीन धाराएं लगायी गयी हैं. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्ज कांड संख्या 21-17 में धारा 147, 148, 149, 341, 323, 324, 325, 307, 332, 333, 338, 353, 427, 379, 504, भादवि 27 आर्म्स एक्ट व 3-4 धारा लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




