10 हजार से अधिक लोगों ने पाया भंडारे का प्रसाद

Published at :13 Feb 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
10 हजार से अधिक लोगों ने पाया भंडारे का प्रसाद

औरंगाबाद कार्यालय : जिलेवासियों का आस्था और विश्वास के केंद्र के रूप में स्थापित भगवान गणपति मंदिर में सिद्धि विनायक प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ब्राह्मण भोजन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर गणपति मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया था. दिन के 12 बजे […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : जिलेवासियों का आस्था और विश्वास के केंद्र के रूप में स्थापित भगवान गणपति मंदिर में सिद्धि विनायक प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ब्राह्मण भोजन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर गणपति मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया था. दिन के 12 बजे गणपति मंदिर के साथ-साथ दुर्गा मंदिर,

भगवान शिव का मंदिर, संकट मोचन मानस मंदिर, धर्मशाला स्थित महावीर जी का मंदिर और गणेश, लक्ष्मी , सरस्वती के मंदिर में भोग लगाये गये.

इसके बाद ब्राह्मण भोजन की व्यवस्था की गयी थी. मंदिर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश कुमार, सचिव राहुल राज ने बताया कि 10 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया. इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, विक्की कुमार वर्मा, जैनेंद्र शर्मा, अजीत चंद्रा, दीपक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन