सीएम का पुतला जला कर जताया विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2017 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

किसानों के साथ सरकार कर रही नाइंसाफी औरंगाबाद नगर : मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ व मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 59 लाभुकों को 20-20 हजार रुपये का चेक मुआवजा के रूप में वितरित किया गया. एसडीओ ने कहा कि जिस घर में मुख्य रूप से कमाई करनेवाले […]
विज्ञापन
किसानों के साथ सरकार कर रही नाइंसाफी
औरंगाबाद नगर : मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ व मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 59 लाभुकों को 20-20 हजार रुपये का चेक मुआवजा के रूप में वितरित किया गया. एसडीओ ने कहा कि जिस घर में मुख्य रूप से कमाई करनेवाले व्यक्ति की मृत्यु किसी कारण से हो जाती है और उनका नाम बीपीएल में अंकित रहता है, वैसे परिवार के आश्रित को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये मुआवजा के रूप में दिया जाता है. इसके तहत इस जिले में 50 लोगों ने आवेदन जमा किया था. जिनकी जांच कराने के उपरांत 20-20 हजार का चेक दिया गया.
इनमें रफीगंज के 12, मदनपुर में 13, देव में 14, नवीनगर में दो व बारुण में नौ लाभुकों के बीच 10 लाख हजार रुपये दिये गये. वहीं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत वैसे नौ लोगों को मुआवजे का चेक दिया गया, जिनकी मृत्यु सड़क दुर्घटना या फिर अापराधिक घटना में हो गयी थी, वैसे व्यक्ति के आश्रित को भी 20-20 हजार रुपये दिये जाते हैं. इसके लिये कुल नौ लोगों ने आवेदन जमा किया था. सभी लाभुकों के बीच एक लाख 80 हजार रुपये वितरित किये गये. एसडीओ ने कहा कि जिन लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ है, उसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




