बिहार : औरंगाबाद में सिलेंडर बम बरामद, बम निरोधक दस्ता ने किया डिफ्यूज

Published at :06 Feb 2017 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : औरंगाबाद में सिलेंडर बम बरामद, बम निरोधक दस्ता ने किया डिफ्यूज

औरंगाबाद: बिहारमें औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के सूर्यकुण्ड तालाब मोड़ (चौरसिया नगर मोड़ ) पर एक पांच किलो के सिलेंडर बम मिलने की सूचनाकेसाथ ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. बम की सूचना पर देव थाना की पुलिस टीम और सीआरपीएफ 153/B की टीम डिप्टी कमांडेंट सरवर खान के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद: बिहारमें औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के सूर्यकुण्ड तालाब मोड़ (चौरसिया नगर मोड़ ) पर एक पांच किलो के सिलेंडर बम मिलने की सूचनाकेसाथ ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. बम की सूचना पर देव थाना की पुलिस टीम और सीआरपीएफ 153/B की टीम डिप्टी कमांडेंट सरवर खान के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पुरे इलाके को चारों तरफ से घेरकर जांच करना प्रारम्भ कर दिया. बाद में मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ता ने सिलेंडर बम को डिफ्यूज कर दिया.

शुरुआती छानबीन में नक्सलियों के अलावा किसी शरारती तत्वों का हाथ भी इस मामले मेंबतायाजारहाथा. पुलिस हर बिंदुओं पर जांचमेंजुटी है. नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस मामले में गंभीरता सेजांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन