त्योहारों को संजोये रखना पूरे समाज की जिम्मेवारी

Published at :06 Feb 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
त्योहारों को संजोये रखना पूरे समाज की जिम्मेवारी

संस्कृति. बसंत पंचमी पर कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा मदनपुर : बसंत पंचमी के अवसर पर शनिवार की देर शाम रॉयल क्लब द्वारा मां सरस्वती पूजा समिति की तरफ से बासा बिगहा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्रामीणों द्वारा हर वर्ष इस पावन बेला पर इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता […]

विज्ञापन

संस्कृति. बसंत पंचमी पर कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा

मदनपुर : बसंत पंचमी के अवसर पर शनिवार की देर शाम रॉयल क्लब द्वारा मां सरस्वती पूजा समिति की तरफ से बासा बिगहा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्रामीणों द्वारा हर वर्ष इस पावन बेला पर इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन लोजपा के मगध प्रमंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, विधान पार्षद राजन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि कुंदन सिंह, मुखिया सिद्धनाथ मिश्रा, सरपंच संघ के बिहार के प्रधान महासचिव रविंद्र कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष नागवंश सिंह, पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
लोजपा के वरीय नेता प्रमोद सिंह ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि हर साल बसंत पंचमी पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की प्रतीक है, जिसे संजोये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने बातों-बातों में राज्य की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज पूजा के लिए सरकार तिथि तय कर रही है, जो सही नहीं है. युवाओं को आगे आना होगा और ऐसी सरकार को सबक सिखाना होगा, जो हमारी संस्कृति व धार्मिक स्वतंत्रता को खत्म कर रही है. विधान पार्षद रंजन सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा बढ़ता है. प्रमुख प्रतिनिधि कुंदन सिंह, सरपंच संघ के महासचिव रविंद्र सिंह, मुखिया सिद्धनाथ मिश्रा ने भी विचार रखे. क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया सिंह व संचालन प्रमोद सिंह ने की. इस मौके पर लोजपा बुद्धजीवी सेल के अध्यक्ष प्रो संतोष सिंह, दिग्विजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, लव सिंह, विनय यादव, राजेंद्र सिंह, संजय शर्मा, अजय पासवान, छात्र नेता दीपक कुमार, राहुल सिंह, अयोध्या सिंह, सुमित सिंह, अभय सिंह, कृष्णा सिंह, विजय सिंह आिद मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन